image 34
Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या
Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या [News VMH-Jaunpur] जौनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

मृतक प्रमोद यादव थे भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या
Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

घर के बहार मरी तीन गोलियां

प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेता

प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले 2012 में वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। घटना की सूचना पर मौके पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या
Jaunpur News भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

पिता की भी गोली मार की गई थी हत्या

प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव की भी वर्ष 1980 में गोली मारकर हत्या हुई थी। वे जनसंघ से जुड़े थे। शाम को हल्की बारिश में वे शहर से एक मित्र के साथ मूरकटवा आए थे। वहां से बाइक छोड़ पैदल घर जा रहे थे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाश ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वे एक बार जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव लड़े थे परंतु हार गए थे।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *