WhatsApp Image 2024 01 16 at 4.48.32 PM 1
सभासद ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को बांटे कंबल
गरीबो को कंबल देते विवेक शाक्य तथा अन्य

सभासद ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को बांटे कंबल

सभासद ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को बांटे कंबल [News VMH-Jaswantnagar, Madhusudan Yadav] जसवंतनगर।शीतलहर और कोहरे के वजह से लोग काफी परेशान हैं। इस कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। जिन लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं है वह ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। लेकिन ऐसे लोगों की मदद के लिए वार्ड होमगंज से सभासद कोठी कैस्त निवासी मोहिनी दुबे पति अनुरुद्ध मोनू दुबे सामने आए।

जरूरमन्दों के चेहरे खुशी से खिल गए

नगर पालिका के सहयोग से और अपने व्यक्तिगत प्रयास से सभासद पति भाजपा नेता ने अपने वार्ड में भाजपा नेता विवेक गुड्डू शाक्य व आरएसएस के रामनरेश शर्मा के द्वारा निर्धन, बेसहाराओं को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान कराये।कंबल पाकर जरूरमन्दों के चेहरे खुशी से खिल गए।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

ये रहे मौजूद

सभासद पति भाजपा नेता अनुरुद्ध मोनू दुबे ने कहा है कि उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा हमेशा गरीबों के हित में काम करती है। वही उन्होंने जनता से अपील की है कि क्षेत्र में धनवान व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीषण सर्दी में निर्धन, दिव्यांग व बेसहाराओं की मदद करें जिनके पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं है, गर्म कपड़े व कंबल पाकर बेसहाराओं को गर्माहट आएगी और कड़ाके की ठंड़ से निजात मिलेगी। इस दौरान अमित मिश्रा, रामानंद चौहान, हाकिम सिंह, प्रभात दुबे, रवीन्द्र गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

संघ कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे हैं, पूजित अक्षत

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *