Astrologer Sanjeev Chaturvedi Call Us 30
लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे सेंसेक्स 1000 अंक नीचे
लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे

लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे सेंसेक्स 1000 अंक नीचे

लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे सेंसेक्स 1000 अंक नीचे [News VMH-New Delhi] शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 800 अंक से ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी भी 22,100 अंक से नीचे आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। दोपहर बाद 1.50 बजे सेंसेक्स 743.83 अंक यानी 1.01% गिरावट के साथ 72,722.56 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 237.20 अंक यानी 1.06% गिरावट के साथ 22,065.30 अंक पर गया।

लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे सेंसेक्स 1000 अंक नीचे
लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे

चुनावी अनिश्चितता से बाजार गिरा

कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों और चुनावी अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बाजार में उथलपुथल की थाह देने वाला इंडेक्स India VIX भी 5% चढ़कर 17.85 पर पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों को 5.32 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 395.65 लाख करोड़ रुपये रह गया है जो 400 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

Read This: सैम पित्रोदा का विवादास्पत वयान, उन्हें भारतीय जैसा कोई भी नहीं दिखा

लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे सेंसेक्स 1000 अंक नीचे
लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे

फाइनेंशियल शेयरों में भी काफी गिरावट

फाइनेंशियल शेयरों में भी काफी गिरावट दिख रही है। बीएसई पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और मारुति के शेयरों में तेजी आई है जबकि लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी स्मॉलकैप में एक फीसदी गिरावट आई है जबकि मिडकैप भी 0.5 परसेंट नीचे आया है। सेक्टर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 1.7 फीसदी तेजी आई है। लेकिन ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.55 परसेंट की गिरावट आई है।

image 65
लोगों के 6 लाख करोड़ डूबे

घरेलू सूचकांकों में गिरावट

इससे पहले विदेशी पूंजी की भारी निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकवाली के बीच आज सुबह शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स अंक 209.6 गिरकर 73,256.79 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी अंक 77.7 फिसलकर 22,224.80 अंक पर रहा।

image 7

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई बुधवार को पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *