![राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 2 राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-24-at-8.37.38-PM-1024x770.jpeg)
Table of Contents
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
![](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा [News VMH-Hardoi, Arun Shukla] हरदोई। हरदोई जनपद के ग्राम बगदाद में नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम, सीतामाता ,लक्ष्मण व हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मूर्ति स्थापित की गई ।
श्री तिरुपति बालाजी आंध्र प्रदेश से पधारे विद्वान यज्ञाचार्य पंडित ललित दुबे, वेदांताचार्य पंडित सत्य प्रकाश द्विवेदी कन्नौज व उनके सहयोगी आचार्य ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रों द्वारा मूर्ति स्थापना कराई। कार्य क्रम में मुख्य यजमान शिव भगवान मिश्र उनकी धर्मपत्नी माया मिश्रा ने श्री राम जानकी लक्ष्मण हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के निमित्त पूजन अर्चन में भाग लिया। मूर्त स्थापना के अवसर पर भाजपा नेता राजेश पाठक, रामू मिश्रा ,राजू मिश्रा, अनुराग मिश्रा ,मुन्नालाल मिश्रा, विशाल मिश्रा ,हरीकिशोर मिश्रा, अशोक कुमार ,समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
![राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 4 राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-24-at-8.37.38-PM-1-768x1024.jpeg)
जनपद स्तरीय लिंग संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन