![रात भर कुचलते रहे शव को वाहन उड़ गए चीथड़े 2 रात भर कुचलते रहे शव को वाहन उड़ गए चीथड़े](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/download-1-6.jpeg)
Table of Contents
रात भर कुचलते रहे शव को वाहन उड़ गए चीथड़े
![](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
रात भर कुचलते रहे शव को वाहन उड़ गए चीथड़े [News VMH-Agra] उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक बार फिर से हृदय विदारक घटना सामने आई एक युवक का शव मिला रोड पर मिला उसके शव के चीथड़े उड़ गए थे। कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मिले इस शव को पूरी रात वाहन कुचलते रहे। सुबह पहुंची पुलिस ने लाश के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के माइलस्टोन-19 की है।
2023 में भी हो चुकी है ऐसी ही घटना रात भर कुचलते रहे शव को वाहन
2023 में भी लगभग ऐसी ही घटना हुई थी जिसमे एक युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया था बाद में उसका शव कीठम के पास लगभग इसी देश में मिला था उस शव के ऊपर भी पूरी रात वाहन गुजरते रहे थे।
शव के टुकड़े समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी गिरीश कुमार व फोरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर गई थी। वाहनों की चपेट में आने से शव के टुकड़े बिखर गए थे। इसे समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
शव में एक ऊँगली के सिवा कुछ नहीं बचा
बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वाहनों से कुचलकर शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। पूरे शरीर में केवल हाथ की एक उंगली ही बची है। इसके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। जांच की जा रही है।
नौरंगाबाद चौकी के बाहर थानाध्यक्ष यशोदा रानी ने किया खिचडी़ वितरित