महराष्ट्र में अशोक चव्हाण हो सकते हैं भगवा धारी 1
महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा
महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा

महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा

महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा [News VMH-Mumbai] कांग्रेस लगातार जोड़तोड़ की राजनीत करने का प्रयाश कर रही है, कोंग्रेस की महत्वकांछा के चलते INDIA अलाइंस का भी हश्र सभी को दिखाई दे रहा है, आज महाराष्ट्रा से पुराने कोंग्रेसी अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया, लोक सभा चुआव से पहले दिए गए इस इस्तीफे का असर लोकसभा चुनाव पर दिखाई देना लाजमी है। इस नुकसान की भरपाई कांग्रेस किस प्रकार करेगी ये तो भविष्य के गर्त में छुपा है।

Ashok Chawhan
महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले चव्हाण

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की प्रतिक्रिया सामने आई है। चव्हाण ने कहा है कि मैंने अभी तक कोई मन नहीं बनाया है। आने वाले कुछ दिनों मैं फैसला लूंगा। चव्हाण ने कहा कि उन्होंने किसी विधायक से कोई बात नहीं है। चव्हाण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से काम नहीं हो रहा है।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

चर्चा है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। चव्हाण ने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई मनमुटाव नहीं है। चव्हाण ने कहा कि वे महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आगे किसी पार्टी में शामिल होना है। इसका फैसला आने वाले दिनों में करेंगे।

महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा
महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं चव्हाण

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। वे 2019 के लोकसभा चुनावों में हार गए थे। अशोक चव्हाण 8 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे बाद में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े मामले में उन्हें अपने पद से इस्तीफ देना पड़ा था। वे राज्य के 1 साल 338 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस को यह तीसरा बड़ा झटका है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा और इसके बाद बाबा सिद्दीकी हाल ही में कांग्रेस को छोड़ चुके हैं।

महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा
महराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को कहा अलविदा

नांदेड़ लोकसभा सीट से हारे हुए प्रत्यासी है चव्हाण

चव्हाण 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी नांदेड़ सीट भाजपा के प्रताप पाटिल चिखलीकर से हार गए। चव्हाण महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिले में स्थित एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं। वे राज्य के इतिहास में ऐसे नेता है जो पिता भी सीएम रहे। उनके बहनोई भास्करराव बापूराव खतगांवकर पाटिल तीन बार विधान सभा सदस्य (एमएलए) और तीन बार सांसद रह चुके हैं।। चव्हाण नांदेड़ के भोकर से विधायक थे। पूर्व में इस सीट से उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। चव्हाण के बीच में पार्टी छोड़ने की अटकलें लगी थीं लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था।

बीडीओ गायब, डीएम पर हत्या कराने के आरोप

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *