Bharat Jodo Nyay Yatra
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय मे की गई प्रेसवार्ता

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय मे की गई प्रेसवार्ता [News VMH- Etawah, चौ. अभिनन्दन जैन नंदू और विमल जैन] समाचार इटावा से प्राप्त हो रहे हैं, यहाँ पर कांग्रेस कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से चलकर विभिन्न राज्यों से होकर 16 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में प्रवेश कर रही है।

यहाँ से निकलेगी यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली,बनारस, प्रयागराज,अमेठी, रायबरेली,लखनऊ,उन्नाव, कानपुर नगर,कानपुर देहात,जालौन से होती हुई झांसी पहुंचेगी और झांसी से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

न्याय यात्रा का उद्देश्य न्याय दिलाना

उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य पांच न्याय -युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय एवं भागीदारी न्याय जिसके माध्यम से समाज के इन सभी वर्गों के लोगों को न्याय दिलाना है। अब तक यात्रा में पड़ने वाले सभी राज्यों में देखने को मिला है कि वहां के प्रत्येक वर्ग और समाज के लोग इस यात्रा में भारी संख्या में जुड़कर राहुल गांधी के समक्ष अपनी बात रख रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय मे की गई प्रेसवार्ता

कानपुर से झांसी तक यात्रा में साथ रहेंगे

भारत के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी सभी वर्गों एवं समाज के लोग राहुल गांधी की इस यात्रा से जुड़ेंगे और अपनी बात रखेंगे इसी क्रम में इटावा जनपद से भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के जिला, शहर, नगर, ब्लाक, न्याय पंचायत, वार्ड स्तर के पदाधिकारी एवं सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोग इस यात्रा में भाग लेंगे और कानपुर से झांसी तक यात्रा में साथ रहेंगे।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद खान,ललित दुबे, सोजब रिजवी,आसिफ जादरान,सरवर अली, अफजल वारसी,बाबू अली आदि लोग उपस्थित रहे।

एसएन मेडिकल कॉलेज में सभी विभागों मिलेगी जाँच की सुविधा

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *