![बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल 2 बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/School.jpg)
Table of Contents
बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
![](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल [News VMH-Agra] जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश 19 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो दिन तक और यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
आदेश
![बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल 3 बच्चो का अवकाश फिर बढ़ा अब इस दिन खुलेंगे स्कूल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/Agra-School-Closed.jpg)
ये दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने भानुचंद्र गोस्वामी पहले से 8वीं तक के सभी स्कूलों का अवकाश 19 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए 16 जनवरी से कक्षा 9 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
राम आगमन पर आगरावासी मनाएंगे दीपावली, बिकेगी आतिशबाजी