IMG 20240120 WA0042
पूज्य कौशल जी महाराज के श्री मुखारविंद से परशुराम संवाद का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए
पूज्य कौशल जी महाराज के श्री मुखारविंद से परशुराम संवाद का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

पूज्य कौशल जी महाराज के श्री मुखारविंद से परशुराम संवाद का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए

खरभरु देखि बिकल पुर नारीं। सब मिलि देहिं महीपन्ह गारीं॥
तेहिं अवसर सुनि सिवधनु भंगा। आयउ भृगुकुल कमल पतंगा॥

इटावा– खलबली देखकर जनकपुरी की स्त्रियाँ व्याकुल हो गईं और सब मिलकर राजाओं को गालियाँ देने लगीं। उसी मौके पर शिव के धनुष का टूटना सुनकर भृगुकुलरूपी कमल के सूर्य परशुराम आए।

देखि महीप सकल सकुचाने। बाज झपट जनु लवा लुकाने॥
गौरि सरीर भूति भल भ्राजा। भाल बिसाल त्रिपुंड बिराजा॥

इन्हें देखकर सब राजा सकुचा गए, मानो बाज के झपटने पर बटेर लुक (छिप) गए हों। गोरे शरीर पर विभूति (भस्म) बड़ी फब रही है और विशाल ललाट पर त्रिपुंड विशेष शोभा दे रहा है।

“तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा॥
सुनत लखन के बचन कठोरा। परसु सुधारि धरेउ कर घोरा॥”

आप तो मानो काल को हाँक लगाकर बार-बार उसे मेरे लिए बुलाते हैं। लक्ष्मण के कठोर वचन सुनते ही परशुराम ने अपने भयानक फरसे को सुधारकर हाथ में ले लिया।

चौपाइयों के माध्यम से 550 वर्ष उपरांत अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित श्री राम कथा मैं पूज्य कौशल जी महाराज के श्री मुखारविंद से परशुराम संवाद का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पूज्य कौशल जी महाराज को पुष्प देकर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन आशीष भैया संजय चतुर्वेदी ( संयोजक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन),सुब्रत पाठक (सांसद कन्नौज)विजय दुबे (सांसद कुशीनगर),कामेश्वर सिंह गोरखपुर( प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी,किसान मोर्चा)शिवशंकर सिंह हमीरपुर(प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी,किसान मोर्चा)सरिता भदौरिया (विधायिका इटावा), अमरजीत मिश्रा लखनऊ(प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा)श्याम भइया हमीरपुर आशीष भैया के बड़े भाईअखंड प्रताप (राय बरेली से)महाराज जी का पूजन एवं स्वागत सांसद सुब्रत पाठक सांसद विजय दुबे प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह गोरखपुर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शिवशंकर सिंह गोरखपुर सदर विधायक सरिता भदोरिया अमरजीत मिश्रा द्वारा किया। गयासांसद सुब्रत पाठक सांसद विजय दुबे का स्वागत मुख्य यजमान एमपी सिंह तोमर एव सदर विधायक सरिता भदौरिया विधायिका द्वारा किया गया। आरती मुख्य यजमान एमपी सिंह तोमर उनकी पत्नी बबीता तोमर एकदिवसीय यजमान अमित चतुर्वेदी तथा संचालन रोहित चौधरी ने किया।

यह भी पढ़िए।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *