![दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल 2 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-7.26.02-PM-1024x768.jpeg)
Table of Contents
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
![](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल [News VMH-Fatehabad, Vipin Sharma] फ़तेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा।
![दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल 4 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-7.26.16-PM-1024x768.jpeg)
पहली घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप उर्फ रिंकू पुत्र मोहन सिंह निवासी आजाद नगर फिरोजाबाद अपने पुत्र कान्हा व मां दागश्री पत्नी मोहन सिंह के साथ बाइक से एक रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था, तभी थाना फतेहाबाद क्षेत्र के बाह फतेहाबाद मार्ग खंडेर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस दौरान तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल 5 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-7.26.19-PM-1024x768.jpeg)
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
![दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल 6 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-7.26.29-PM-1-1024x768.jpeg)
दूसरी घटना
वहीं दूसरी घटना शमशाबाद फतेहाबाद मार्ग सती मंदिर के पास ही है जहां लोकेंद्र पुत्र दिनेश निवासी ख्याली की मढ़ैया होलीपुरा बाह बाइक से शमशाबाद एक स्कूल में जा रहा था तभी लोकेंद्र की बाईक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस दौरान लोकेंद्र भी घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवा दिया गया है ।
![दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल 7 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-7.26.29-PM-1-1-1024x768.jpeg)
ये हैं सर्वकालिक सुपरस्टार भारतीय क्रिकेटर, जानिए इनके बारे में