WhatsApp Image 2024 03 18 at 4.29.47 PM
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi [News VMH-Hardoi, Arun Shukla] सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग, प्रशासन ने मांगा शाम तक का समय.

जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

राज मार्ग किया जाम

हरदोई । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा की पत्नी की मौत के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और पूरे जिले के भाजपा नेता आक्रोश में दिखे। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत सिटी मजिस्ट्रेट के कारण हुई है। इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए। भाजपा नेताओ ने अपनी मांग को मंगवाने के लिए स्टेट हाइवे को जाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

भरी संख्या में पहुंचे भाजपा नेता

जाम की खबर मिलते ही सबसे पहले पूर्व सांसद अंशुल वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। जैसे जैसे भाजपा नेताओं के धरने पर बैठने की खबर फैली, भाजपा नेताओ का जुटना शुरू हो गया और सांसद जयप्रकाश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला मंत्री अविनाश मिश्र, सुभाष पांडे, अंकित पांडे, गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए।

जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

सिटी मजिस्ट्रेट पर हो एफआईआर

भाजपा नेताओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लखनऊ राजमार्ग जाम किए जाने की खबर जैसे ही जिला प्रशासन को लगी, वैसे ही मौके पर प्रशासन के आला अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। एडीएम, एसडीएम सहित मौके पर पहुंचे अन्य आला अधिकारी भाजपा नेताओ को समझाने का प्रयास करते हुए नजर आये लेकिन भाजपा नेता सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग पर अड़ गए और सिटी मजिस्ट्रेट पर एफआईआर दर्ज होने तक सड़क पर बैठे रहने की बात कहने लगे।

शाम तक का माँगा समय

बताते चलें की अचार संहिता के चलते नगर से पोस्टर और बैनर उतरवाए जा रहे थे उसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता की थी, जिसकी वजह से उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हरदोई प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। मौके की नजाकत को देखते हुए एडीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन से कार्यवाही करने के लिए शाम तक का समय मांगा।

जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi
जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi

निकली अंतिम यात्रा

जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन के कहने पर ही भाजपा नेता सड़क से उठे और धरने को समाप्त किया। धरने के समाप्त होने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा की पत्नी की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेताओ सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *