School
जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें
जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें

जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें

जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें [News VMH-Agra] आगरा में सर्दी और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में जिलाधिकारी ने एक बार फिर आदेश पारित किये। आगरा के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं ठंड के कारण 12 फरवरी से सुबह 10 बजे शुरू होंगी। आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह समय जिला प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगा। अधिकारी ने आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है।

कड़ाई से करे अनुपालन

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय बदला गया है। अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 12 फरवरी से सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें
जिलाधिकारी ने स्कूलों को दिए अब ये आदेश, आप जानलें

सुबह कोहरा तो दोपहर में निकलेगी धूप

आगरा के मौसम का मिजाज बुधवार को मिला-जुला रहा। सुबह से खिली धूप ने जहां गर्मी से राहत दिलाई वहीं शाम ढले चली ठंडी हवा ने ठिठुरन पैदा की। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। और यह 23.3 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अगले तीन दिन शहर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान से इस सप्ताह राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

नहीं गिरफ्तार होंगे कमल और धीरू चौधरी : हाईकोर्ट

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *