घर में घुस युवक ने रेता महिला गाला हालत नाजुक
घर में घुस युवक ने रेता महिला गाला हालत नाजुक

घर में घुस युवक ने रेता महिला गला हालत नाजुक

घर में घुस युवक ने रेता महिला गला हालत नाजुक [News VMH-Agra] उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक युवक ने महिला का गाला रेत दिया महिला की हालत नाजुक है। आगरा आज एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है जिससे मोहल्ला सकते में है। यहां पर एक युवक महिला के घर में घुस गया। उसे पीछे से पकड़ा। चाकू निकाला और फिल्मी स्टाइल में उसका गला रेत दिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read This: आपको कराने होंगे कोचिंग सेंटर्स के पंजीकरण

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
घर में घुस युवक ने रेता महिला गाला हालत नाजुक

चेहरा छिपा कर आया था हमलावर

घटना यमुनापार थाना क्षेत्र के गौतम नगर की है। यहां की रहने वाली गायत्री घर में अकेली थी। पति मनीष काम से बाहर गए थे। सुबह करीब 11:30 बजे काले कपड़े पहने और चेहरा छिपाकर एक युवक घऱ में घुसा। उसने गायत्री को पीछे से पकड़ा। चाकू निकाला और गला रेत दिया।

घर में घुस युवक ने रेता महिला गाला हालत नाजुक

पड़ोसियों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया

गायत्री की चीख निकल गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। गायत्री वहीं गिर गई। चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने गायत्री को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *