7151262
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर

गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर

गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर [News VMH-Mumbai] बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लंबे समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अकसर साथ में स्पॅाट भी किया जाता है। यहां तक की जाह्नवी कपूर को शिखर के साथ कई बार धार्मिक जगहों पर भी साथ में देखा गया है, लेकिन कभ दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी।

ना ही कभी इन खबरों पर कुछ रिएक्ट किया। लेकिन अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने  कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने शिखर पहाड़िया संग अपने डेटिंग रुमर्स को कंफर्म कर दिया है।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर

Read This: जनेश्वर मिश्र पार्क भी पड़ जायेगा फीका, ऐसा होगा नया पार्क, जल्द होगा उद्घाटन

गले में पिया के नाम का लॉकेट पहने दिखीं जाह्नवी 

दरअसल, बीते दिन जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया। व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने एक्ट्रेस इस लुक में काफी स्टनिंग दिख रही थीं। हालांकि इस दौरान जाह्नवी की लुक से ज्यादा उनके गले में चमक रहे सिल्वर पेंडेट ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा।

दरअसल, जाह्नवी ने अपने गले में जो कस्टामइज्ड नेकलेस पहना था, उसपर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम ‘शिकू’ लिखा हुआ था। भले ही जाह्नवी कपूर ने कभी अपने और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप को लेकर कभी बात न की हो लेकिन अब उनके गले में शिखर के नाम के लॉकेट ने उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। इसकी वजह से अब जाह्नवी कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। 

गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का वर्क-फ्रंट 

जाह्नवी कपूर के वर्क-फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का नाम शामिल है। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की ‘देवरा पार्ट 1’ 10 अक्टूबर 2024 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में रिलीज होगी।

वहीं फिल्म ‘देवरा’ में जाह्नवी और एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है। जिसको देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर राम चरण की फिल्म ‘आरसी 16’ में भी नजर आने वाली हैं। 

गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर
गले में किसके नाम का नेकलेस पहने नज़र आईं जाह्नवी कपूर

Read This: गर्मी से तपते देश को राहत की उम्‍मीद, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *