अजय माकन वरिष्ठ कोंग्रेसी
कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़ [News VMH-New Delhi] 16 फरवरी 2024: कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आय है। पार्टी का आरोप है कि आयकर विभाग ने 2018-19 के एक मामले में 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की है।

अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेसवार्ता में बताया किआयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। उनका कहना था कि इस कार्यवाही के पीछे राजनैतिक द्वेष भावना छिपी हुई है यह कार्यवाही पूरी तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई है। भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़
कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़

माकन ने कहा

जब अजय माकन से पूंछा गया तो उन्होंने बताय कि आयकर विभाग ने 2018-19 के एक मामले में 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने इनकम टैक्स की इस मांग को चुनौती दी है। मामला अभी दिल्ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह भाजपा सरकार की तानाशाही का प्रमाण है।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला

वहीँ बात अगर भजपा की की जाए तो भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि आयकर विभाग ने कानून के अनुसार कार्रवाई की है इससे भाजपा कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, इनकम टैक्स को देने होंगे 210 करोड़

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हो सकता है नुकसान

यह घटना भारतीय राजनीति में एक बड़ी घटना है। यह देखा जाना बाकी है कि इस घटना का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने में मुश्किल हो सकती है। उसको अपनी फंडिंग जो लोकसभा चुनाव हेतु चाहिए उसमे कटौती करनी पड़ सकती है, जिसके परिणाम स्वरुप उसको चुनाव के परिणाम विपरीत मिल सकते हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर सकता है। भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

किसानों ने खेतों में अलाव जलाकर किया अनूठा प्रदर्शन, गौवंशों से हैं परेशान

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *