image 34
कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल

कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल

कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल [News VMH-Mumbai] पूर्व कांग्रेसी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंच और थोड़ी ही देर बाद देवेंद्र फड़नवीस ने उनको भाजपा की सदस्या दिलाई। इससे पहले अशोक चव्हाण ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया था कि ‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं’। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें लग रहीं थी।

कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल
कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल

महाराष्ट्र कांग्रेस की आज बैठक

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक हालात को देखते हुए पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलायी है। देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व ने आज बैठक बुलायी है।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल
कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल

ये सैनिकों का अपमान

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा। दरअसल अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगे थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

युवा मतदाता मेले का आयोजन-मतदाता बन करे अपने मताधिकारी का प्रयोग उपजिलाधिकारी

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *