करहल रोड पर 5 वर्षों से भरी हुई नालियो की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल की गई

करहल रोड पर 5 वर्षों से भरी हुई नालियो की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल की गई

करहल रोड पर 5 वर्षों से भरी हुई नालियो की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल की गई

नगर पालिका ने शिकायत को अनदेखा कर बिना निरीक्षण कराए नालियों की सफाई करा दी। और जांच रिपोर्ट लगाकर पोर्टल को भ्रमित कर निस्तारण कर दिया।

रिपोर्ट/रोहित यादव
वी एम एच न्यूज़

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

मैनपुरी। करहल रोड पर 5 वर्षों से भरी हुई नालियो की शिकायत नगर पालिका द्वारा ना सुनी जाने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई जिस पर नगर पालिका ने बिना मोके पर जांच किये बिना नालियों की सफाई करा दी। जांच रिपोर्ट लगाकर पोर्टल को भ्रमित कर निस्तारण कर दिया।

करहल रोड निवासी एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता ने पिछले 5 वर्षों से नालिया जो ओवरफ्लो होकर सड़क तक गंदगी से भरी हुई है। तालझड़ सफाई न होने व उस से होने वाली परेशानियों को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर नगर पालिका से इन नालियों की सफाई के लिए फोटो व वीडियो सहित जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल को भ्रमित कर बिना जांच किये नालियों की संपूर्ण सफाई करा दी गई। और जांच आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया। जानकारी होने पर राजेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने 2 जनवरी 2024 को माननीय न्यायालय में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ उपरोक्त के संबंध में वाद प्रस्तुत किया जिसमें माननीय न्यायालय ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को 4 जनवरी 2024 को नोटिस जारी करते हुए नालियों को तालझड़ साफ कर उसके फोटोग्राफ न्यायालय में प्रस्तुत करने को आदेशित किया है। लेकिन नगर पालिका के अधिवक्ता तारीख पे तारीख ले रहे हैं।मा. न्यायालय का भी डर नहीं है नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को।

यह भी पढ़िए।

Thanks For Write US