Astrologer Sanjeev Chaturvedi Call Us 31
एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया
एक परिवार के 6 लोगों की मौत

एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया

एक परिवार के 6 लोगों की मौत, ५ को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया [News VMH-Sitapur] सीतापुर में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। परिवार के छह लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है।

एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया
एक परिवार के 6 लोगों की मौत

सुबह 5 बजे की है घटना

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

Read This: बाह में चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

अनुराग ठाकुर ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी। इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया
एक परिवार के 6 लोगों की मौत

नशे का आदी था अनुराग

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 को गोली मार आरोपी खुद को भी उड़ाया
एक परिवार के 6 लोगों की मौत

मानसिक रूप से था विक्षिप्त

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *