![आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात 2 आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/image-1.jpeg)
Table of Contents
आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात
![](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात [News VMH-Agra] आगरा शहर में अस्मत लूटने का सिलसिला जारी है अब जो खबर प्रकाश में आ रही है उसमे आठवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आ रहा है होटलों में बंधक बनाकर दरिंदे आठवीं की छात्रा को दो दिन तक नोचते रहे। किसी तरह छूटकर घर पहुंची, तो हालत देखकर घरवाले कांप गए।
![आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात 4 आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/Rape.png)
होटल बिग ब्रदर का है मामला
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना पार के होटल बिग ब्रदर में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। दो दिन तक दो होटलो में बंधक बनाकर रखी गई किशोरी के साथ चार-पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मजे की बात देखिए की होटल के स्टाफ ने यह जानकारी करने की कोशिश नहीं की कि अकेली बालिका के कमरे में 4-5 युवक क्यों जा रहे हैं।
![आठवीं कक्षा की छात्रा, दो होटल, 4 युवकों की दिल दहलादेने वाली वारदात 5 image 113](https://newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/03/image-113.png)
जल्द पकडे जाएंगें आरोपी
सोमवार की सुबह किसी तरह किशोरी युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते परिवार वालों के होश उड़ गए, परिजन किशोरी को लेकर तुरत थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। अब पुलिस होटल कर्मियों से पूछताछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपी जल्दी पकडे जाएंगे।
Read This: जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत पर बबाल, स्टेट हाइवे जाम: Hardoi