Astrologer Sanjeev Chaturvedi Call Us 26 1
आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

आगरा में बबाल, मारपीट के बाद आगजनी, गोलीकाण्ड, महिला घायल

आगरा में बबाल, मारपीट के बाद आगजनी, गोलीकाण्ड, महिला घायल [News VMH-Agra] लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मुस्तैदी से काम कर रही पुलिस के उस समय पसीने छूट गए, जब गोकुलपुरा में पथराव की सूचना मिली। यहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक बवाल हुआ। इस दौरान फायरिंग में एक महिला घायल हो गई।

गोकुलपुरा का है मामला

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार रात को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को पीटने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi
आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

आगजनी की गई

मारपीट और पथराव के बाद पार्षद पति के भाई की दुकान में आग लगा दी गई। फायरिंग भी की गई है। इसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मारपीट में सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनका बेटा घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पर 4 थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस पर बलवाई भाग गए। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 6-7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा तो लोगों ने हंगामा किया। बवाल में 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव, आगजनी और फायरिंग के आरोप लगाए हैं।

आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

जाति सूचक शब्दों का प्रयोग का आरोप

गोकुलपुरा टीला के रहने वाले चिंकी नरवार ने बताया कि क्षेत्र में पार्षद निधि से पानी की टंकी लगी है। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे टंकी पर वाल्मीकि समाज के 10-12 साल के 2-3 बच्चे हाथ-पैर धो रहे थे। टंकी के सामने ही पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र की परचूनी की दुकान है। आरोप है कि वीरेंद्र ने पानी फैलाने के लिए मना किया और बच्चों को पीटकर भगा दिया। जातिसूचक शब्द भी बोले।

Read This: मैनपुरी में स्कूल बस हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल

जुटे दोनों समाज के लोग

बच्चे रोते हुए अपने घर पर पहुंचे। इस पर समाज के लोगों ने पड़ोस की बस्ती में रहने वाले सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार को जानकारी दी। वह अपने बेटे बल्लू सहित अन्य लोगों के साथ वीरेंद्र प्रजापति की दुकान पर आए। इसी दौरान दोनों समाज के लोग जुट गए।

आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

गालीगलौज के बाद मारपीट

बताया गया है कि तमंचे, लाठी-डंडे और फरसे से लैस लोगों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने वीरेंद्र की दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी। एक स्कूटी को नाले में फेंक दिया। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा। मगर, लोग नहीं माने। आधा घंटे तक बवाल होता रहा। फायरिंग भी की गई। सूचना पर आसपास के सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। इस पर बलवाई भाग गए।

Read This: अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में योगी का रोड शो,बुलडोजरों के साथ,जयवीर सिंह को जिताने की अपील

दोनों पक्ष ने लगाए आरोप

फायरिंग में प्रजापति समाज की लक्ष्मी देवी के सीधे हाथ की कोहनी में गोली लगने की बात कही जा रही है। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश प्रजापति पक्ष का कहना है कि उनसे बल्लू ने मारपीट और पथराव किया गया। उनके घरों के कैमरे तक तोड़ दिए गए। फायरिंग की गई। उधर, घायल भुल्ले और बल्लू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बल्लू का कहना है कि फरसे और लाठियों से हमला किया गया। फरसा मारे जाने से उसके सिर में चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

ईंट-पत्थर से पट गईं गलियां

टीला गोकुलपुरा में एक तरफ वाल्मीकि समाज तो दूसरी तरफ प्रजापति समाज के लोगों के घर बने हुए हैं। जिस समय बवाल हुआ, उस समय लोग घरों के बाहर ही बैठे हुए थे। बवाल होता देखकर लोग घरों में कैद हो गए। वहीं पथराव से नाले के पास की गलियां ईंट और पत्थर से पट गईं।

Read This: चारधाम के VIP दर्शन 25 मई तक नहीं होंगे: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

पुलिस की धरपकड़ पर हंगामा

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही दबिश देना शुरू कर दिया था। दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर ले जाने लगी। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने एक-दूसरे पर ही आरोप लगाने लगीं। पुलिस जीप के आगे बैठ गईं। इस पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर दिया।

आगरा में बबाल मारपीट के बाद आगजनी गोलीकाण्ड, महिला घायल
आगरा में बबाल

आगरा में बबाल-छावनी बना पूरा इलाका

घटना की जानकारी पर लोहामंडी थाना की फोर्स पहुंची थी। बाद में डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी पहुंच गए। बाद में जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत थाना की फोर्स पहुंच गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना दिया गया।

बच्चों के विवाद में बवाल

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीला गोकलपुरा में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पथराव किया गया। एक दुकान के बाहर रखे गत्ते में आग लगा दी गई थी। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *