पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
![पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल 2 पूर्व जिला पंचायत सदस्य](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-07-at-3.45.31-PM-1.jpeg?resize=1024%2C768&ssl=1)
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
![](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif?fit=600%2C200&ssl=1)
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल [News VMH-Hardoi, Arun Shukla] हरदोई। हरदोई जनपद के कस्बा मल्लावां के मोहल्ला बंदीपुर निवासी पू. जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय अशोक त्रिपाठी के निधन पर रविवार को प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उनके घर आवास पर पहुंचे ।स्वर्गीय त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। आबकारी मंत्री लगभग आधा घंटे तक रुके ।उसके बाद प्रस्थान कर गए। इस मौके पर स्वर्गीय त्रिपाठी के छोटे भाई विजय त्रिपाठी , एवं उनके बड़े पुत्र सोनू त्रिपाठी ,रामू त्रिपाठी ,अमित त्रिपाठी ,हरीकरण शर्मा ,विशाल जायसवाल ,अनुराग मिश्रा, विपिन सोनी ,सोनू दीक्षित ,जयंत दिव्यांशु द्विवेदी, मनी सिंह, अमित जायसवाल, मुकेश मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अशोक त्रिपाठी (अशोक दादा) का बीमारी के चलते निधन