2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार
![2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार 2 2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-29-at-3.03.49-PM-1.jpeg?resize=747%2C924&ssl=1)
Table of Contents
2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार
![](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif?fit=600%2C200&ssl=1)
2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार [News VMH-Agra, Krishnakant Dubey] आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहाँ मादक पदार्थ की बरामदगी की गई है जिसकी कीमा 2 करोड़ 10 लाख रुपये के आस पास है, बरामद माल सहित 2 तस्कर गिरफ्तार किये गए हैं, अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है।
ANTF के आगरा हैड इरफान नासिर की कार्यवाही
उत्तर प्रदेश के आगरा में ANTF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, लगभग दो करोड़ 10 लाख रुपये की गांजे की खेप को ले जाते हुए 2 लोगो को गिफ्तार कर लिया, ANTF के आगरा हैड इरफान नासिर के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्हें पहले से ही सुराग लगे थे की कुछ लोग गंजे को इधर से उधर ले जाने का कार्य करते हैं। इस क्रम में कार्यवाही करते हुए 2 क्विंटल 20 Kg गांजा ANTF ने घेराबंदी कर पकड़ा है।
![2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार 4 2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/image-132.png?resize=277%2C182&ssl=1)
सिंडिकेट बनाकर करते हैं काम
जिनके कब्जे से ये माल पकड़ा गया है वो एक सिंडिकेट बनाकर आंध्र प्रदेश, उड़ीसा से गांजे की तस्करी करते हुए, राजस्थान, दिल्ली, मथुरा, आगरा सहित कई जिलों में इस गंजे की सप्लाई के लिए भेजा जाता था, पुलिस लोकल स्तर पर इस माल को खपाने वाले लोगों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्दी ही कुछ और लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे।
![2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार 5 2 करोड़ 10 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/02/image-133.png?resize=259%2C194&ssl=1)
इन्हे किया गिरफ्तार
ANTF के आगरा हेड ने बताया कि तस्कर इस गांजे की सप्लाई ट्रक में लदे कॉपी के कार्टून में छुपाकर करते थे। अभी तक इस प्रकरण में जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमे दीपक सिंह उर्फ़ विक्की निवासी, धौलपुर राजस्थान, राजन उर्फ़ बापू , निवासी थाना सैया, आगरा। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे जीरो प्वाइंट की गई, कार्यवाही में एक ट्रक भी जब्त किया गया है, इसके कुछ साथियों की तलाश की जा रही है, गैंग से जुड़े अन्य साथियों को तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जल्दी ही इस कड़ी में और गिरफ्तारियां होंगी।
Read This घर से निकला लेकिन मिला ऑटो सहित चालक का शव पुलिस कर रही जाँच