ये बने भरथना के नए सपा नगर अध्यक्ष
![ये बने भरथना के नए सपा नगर अध्यक्ष 2 ये बने भरथना के नए सपा नगर अध्यक्ष](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-11-at-3.56.33-PM.jpeg?resize=902%2C354&ssl=1)
ये बने भरथना के नए सपा नगर अध्यक्ष
![](https://i0.wp.com/newsvmh.com/wp-content/uploads/2023/12/ezgif.com-animated-gif-maker.gif?fit=600%2C200&ssl=1)
ये बने भरथना के नए सपा नगर अध्यक्ष [News VMH,Bharthana] भरथना, इटावा! समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) द्वारा नगर के मुहल्ला ब्रहमनगर निवासी सभासद राजीव तिवारी को पार्टी के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभासद राजीव तिवारी के सपा नगर अध्यक्ष घोषित होने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने मंगलवार को पालिका कार्यालय में नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष श्री तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
वहीं राजीव तिवारी के सपा नगर अध्यक्ष पर मनोनयन को लेकर स्थानीय नगर पालिका परिषद के करीब दर्जन भर सपा सभासदों व अन्य ने विरोध दर्ज कराया है। सपा के पूर्व सभासद निहालुद्दीन, भीखम सिंह यादव, आलोक यादव, गीता देवी, पूजा देवी, नूरवानो, बबलू यादव, प्रमेंद्र यादव पम्मी, रीना वरुण गौतम, रोहित भंसाली, वीरेंद्र सिंह, नितेश कुमार, प्रबल कश्यप, चांदनी, शिवा यादव, मीरा यादव आदि सपा समर्थक व सभासदों ने सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य को सम्बोधित एक माँग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के आवास पर पहुँचकर उन्हें सौंपते हुए नवनियुक्त भरथना सपा नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी को हटाये जाने की माँग की है। सभासदों ने बताया कि उक्त माँग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी व्हाट्सअप के माध्यम से भेज दिया गया है।
भरथना से तनुज व आसिफ
श्रीमद् भागवत कथा साक्षात कल्पव्रक्ष-आचार्य बृह्म