WhatsApp Image 2024 01 10 at 7.37.30 PM

आदित्य यादव ने स्व0 चौo कुशलपाल सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

जसवंतनगर।सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के करीबी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रोo बृजेश चंद्र यादव के चाचा स्वo चौo कुशलपाल सिंह यादव की आत्मा की शांति हेतु आयोजित शांति हवन और श्रद्धांजलि सभा में आसपास जिलों के नेताओं और जनमानस ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उनके नेक कार्यों को याद किया।विदित हो कि कुशलपाल सिंह यादव का देहबसान दो जनवरी को हो गया था।

यज्ञाचार्य इंद्रपाल यादव के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वर्गीय के परिवारीजनों डॉ ब्रजेश चंद्र यादव उनके पिता रामपाल सिंह यादव,जितेंद्र सिंह यादव,राजपाल सिंह यादव,डॉ भुवनेश चंद्र यादव,अनुज मोंटी यादव, आशांक हनी यादव,विजयपाल यादव विकास यादव,दिनेश यादव,प्रकाश यादव,अर्थ यादव,कृतार्थ समस्त यादव परिवार ने प्रथम आहुति देकर स्वर्गीय के आत्मा की सद्गति की प्रभु से कामना की।क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र और डीसीबी अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वo चौo कुशलपाल सिंह यादव सादगी की मिसाल थे। व्यवसायी होने के साथ समाजसेवी,मृदुभाषी,दीन दुखियों की मदद करने वाले थे।समाज में उनकी कमी को पूर्ण नहीं किया जा सकता।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य,पूर्व एसडीआई कर्मराज यादव,नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू व ठाoअजेंद्र सिंह गौर,पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार,अनिल प्रताप यादव,आशुतोष यादव टोनू,राजीव यादव,खन्ना यादव,अनीता यादव रामावतार यादव,रामवीर यादव,सुधीर यादव सैफई,हैवरा डिग्री कॉलेज का समस्त स्टाफ बड़ी तादात में दूर दराज वह आसपास इलाके के समाजसेवी, बुद्धजीवी,पत्रकार श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

संवाददाता
मधुसूदन यादव

By news vmh

Sanjeev Chaturvediमेरा नाम संजीव चतुर्वेदी है, मैं पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं, पिछले 2 वर्षों से मैं News VMH में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं, यहां मैं एक संपादक के रूप में भी काम करता हूं। मेरी शिक्षा अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है।sanjeevchaturvedi.holi@gmail.com8077205306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *