नवदम्पति के शव फंदे पर लटके मिलने से फैली सनसनी, 6 माह पहले हुआ था विवाह: मैनपुरी ब्रेकिंग

Table of Contents
नवदम्पति के शव फंदे पर लटके मिलने से फैली सनसनी, 6 माह पहले हुआ था विवाह: मैनपुरी ब्रेकिंग

मैनपुरी ब्रेकिंग नवदम्पति के शव फंदे पर लटके मिलने से फैली सनसनी, 6 माह पहले हुआ था विवाह [News VMH-Mainpuri, Rohit Yadav] मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी वनखंडी आश्रम के पास एक हृदयविदारक घटना ने पूरे कस्बे को हिला कर रख दिया। नवदम्पति छोटू और अंजली के शव फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अंजली मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन छोटू ने उसे मना कर दिया। विवाद के बीच अंजली ने पति को समोसे लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और खुद फंदे पर लटक गई।
Read This: आगरा की झोली में भी आ सकता है केंद्रीय मंत्री पद, लगाए जा रहे कयास
पति ने लौटकर देखा खौफनाक दृश्य
समोसे लेकर वापस लौटे छोटू ने जब अपनी पत्नी को फंदे पर लटकता देखा तो उसने तुरंत ससुराल वालों को सूचना दी। पत्नी को फंदे से उतारने के बाद छोटू बेहद भयभीत हो गया और कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा। आखिरकार, उसने भी साड़ी के फंदे से खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।

कस्बे में मचा हड़कंप
इस दुखद घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। मृतक छोटू और अंजली की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।